Nayab Singh Saini: विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात, करनाल के विकास कार्यों पर की चर्चा

Published On

मुख्यमंत्री ने कहा करनाल मेरे दिल में है, करनाल की जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा पूराः विधायक जगमोहन आनंद

करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद (Jagmohan Anand) ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने करनाल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, उन्होंने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। Karnal News

विधायक जगमोहन आनंद ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करनाल विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों एवं करनाल के विकास को लेकर योजनाओं बारे विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल आज भी मेरे दिल में है। करनाल की जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, विकास कार्यों में पहले की ही तरह किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी बल्कि ओर तेज गति से विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे। Karnal News

उन्होंने कहा कि करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। दोनों का जब भी करनाल का दौरा होता है, करनाल को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती रहती है। पिछले दिनों भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अपने करनाल दौरे के दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 59 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात देकर गए थे। Karnal News

यह भी पढ़ें:– दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस व छुरा बरामद, तीन गिरफ्तार

About The Author

Related Posts