सच कहूँ परिवार के सदस्य ने किया रक्तदान

Published On

सरसा। (सच कहूँ न्यूज) सच्चे रूहानी रहब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के 152 कार्यों में निरंतर तल्लीन रहते हैं। इसी क्रम में सच कहूँ स्टाफ सदस्य जसविन्द्र इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्तदान किया। जहां ये रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

जसविन्द्र इन्सां ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु जी की दया, मेहर, रहमत से ही संभव हुआ है। पूज्य गुरु जी के वचन हैं कि जरूरतमंदों के काम आना है सच्ची इन्सानियत है। ये पूज्य गुरु जी द्वारा रक्तदान को लेकर जगाई गई अलख का ही कमाल है कि आज जरूरतमंद मरीजों को तुरंत रक्त उपलब्ध हो रहा है और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार इस सेवा में हमेशा आगे रहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts