करनाल जजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत ने छोड़ी पार्टी

Published On

बोले : इन हालातों में मैं पार्टी के साथ खड़ा नहीं रह सकता, मैं किसानों के साथ

सच कहूँ/विजय शर्मा करनाल। कृषि कानूनों के विरोध में हर वर्ग किसानों के साथ खड़ा है, ऐसे में राजनीति दल के नेता भी अपने पद से इस्तीफा देकर किसान आंदोलन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। मंगलवार को भी करनाल जिले के जजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने जन नायक जनता पार्टी को अलविदा कर दिया। निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान इंद्रजीत सिंह पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी कृषि कानून को गठबंधन सरकार किसान हितैषी बता रही है, लेकिन धरतीपुत्र इसे रद्द करवाने को लेकर सीमा पर आंदोलन कर रहा है।

किसान शहीद हो रहे हैं, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सब कुछ देखकर भी सत्ता के नशे में चूर होकर आंखें बंद किये बैठे हैं। इन हालातों में पार्टी के साथ खड़ा नहीं रह सकता, मैं देश के किसानों के साथ खड़ा होकर उनका साथ दूगा। वहीं उन्होंने कहा कि मेरे लिए व्यक्ति के सम्मान से देश के किसान का सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए हैं, कड़ाके की ठंड में किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही। आखिर सरकार किसानों की मांगों को कब मानेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts