फतेहाबाद: चैंबर से आ रही थी बदबू, वकीलों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखकर दंग रह गए?

Published On

वकील की संदिग्ध हालात में मौत, अंदर जले मिले कुछ कागजात

फतेहाबाद। (सच कहूँ न्यूज) जिले के रतिया कोर्ट परिसर में आज सुबह एक वकील के चैंबर से बदबू आने पर जब वकीलों ने चैंबर (Fatehabad News) का दरवाजा तोड़ा अंदर देखकर उनके होश उड़ गए। चैंबर के अंदर कुर्सी पर बैठे वकील का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जांच करने पर पता चला कि मृतक वकील का शव दो-तीन से वहां पड़ा था। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी शुक्रपाल भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:– डिप्टी सीएम ने रोका काफिला, सड़क दुर्घटना में घायल को सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील अमित कामरा कोर्ट परिसर में किसी अन्य वकील के 12 नंबर चैंबर में बैठते थे। आज सुबह उनका चैंबर बंद पड़ा था। (Fatehabad News) सुबह वकील जब पहुंचे तो उनके चैंबर के आसपास दुर्गन्ध आ रही थी। बताया जा रहा है कि कमरा अंदर से बंद होने और बदबू कमरे से ही आने पर वकीलों ने कमरे के दरवाजे को जोर से धक्का मार कर तोड़ा। वकीलों ने अंदर जाकर देखा तो अमित कामरा का शव उनकी चेयर पर पड़ा हुआ था। वहीं अंदर एक जगह पर काफी सारी राख पड़ी मिली, जिससे प्रतीत हो रहा था कि कुछ कागजात जलाए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts