बिजली का करंट लगने से लाइन मैन की हुई मौत

लाइन सुधारते समय हादसा, लाइनमैन की मौके पर मौत

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak News: जिला के गांव करौथा-बालंद के पास बिजली की लाइन ठीक करते हुए अचानक करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस बारे में पता किया। मृतक की पहचान गांव बढ छप्पर जिला हांसी निवासी नरेन्द्र के रूप में हुई है। Rohtak News

बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही नरेन्द्र बिजली विभाग में लाइमैन के पद पर नियुक्त हुआ था और वह रोहतक जिले में कार्यरत था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब नरेन्द्र करौथा बालंद के पास बिजली की लाइन को ठीक करने के लिए गया था और अचानक से नरेन्द्र करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है 

About The Author

Related Posts