भक्ति, व्यवस्था और सहयोग का अद्भुत संगम: संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला शांतिपूर्वक संपन्न, सभी का हृदय से आभार

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिक मेला श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिनमें पेयजल, चिकित्सा सहायता, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल थे। Pehowa News

मंदिर प्रशासन ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुलिस विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयास और श्रद्धालुओं के अनुशासन की बदौलत यह विशाल धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। Pehowa News

अंत में मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें:–

About The Author

Related Posts