नौरंगाबाद गोलीकांड का मुख्य आरोपी अजय उर्फ मोनू गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने जिला के गांव नौरंगाबाद में एक युवक पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पत्रकार वार्ता में भिवानी के डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि यह मामला दिसंबर माह के अंत का है। बवानीखेड़ा निवासी शिकायतकर्ता उपेंद्र उर्फ साहिल 25 दिसंबर को नौरंगाबाद में अपने रिश्तेदार के घर गया था। Bhiwani News

रास्ते में आरोपी अजय ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की थी। अगले दिन जब साहिल और उसके साथी इस बारे में बात करने पहुंचे, तो विवाद बढ़ गया और आरोपी अजय ने देसी कट्टे से साहिल पर फायरिंग कर दी। गोली साहिल के पैर में लगी थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के सख्त निर्देशों के बाद सीआईए स्टाफ प्रथम के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय उर्फ मोनू को भिवानी स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम नगर निगम में ऐप आधारित होगी निरीक्षण व शिकायत निवारण प्रणाली

About The Author

Related Posts