झज्जर में पत्नी-2 बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड, तीनों को गला घोंट कर मारा

Published On

हत्या कर रोहतक गया, लौट कर लगाया फंदा

झज्जर (एजेंसी)। हरियाणा में झज्जर जिले के मदना खुर्द गांव में एक व्यक्ति ने रविवार रात अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला घोंट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। (Jhajjar) पुलिस ने सोमवार को कहा कि मृतकों की पहचान नरेश (44) उसकी पत्नी सुमन (40) और उसके बच्चे अनुष्का (16) और नमन (14) के रुप में की गई है। नरेश यहां रोहड गांव में एक फैक्ट्री में काम करता था।

यह भी पढ़ें:– आईजी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में अमृतपाल के साथी को लेकर बड़ा किया खुलासा

क्या है मामला

एसएचओ सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, उन्हें सुमन और नमन के शव घर के एक कमरे में मिले, जबकि अनुष्का का शव अन्य कमरे में मिला तथा नरेश का शव भी घर में लटका हुआ पाया गया। (Jhajjar) उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस ने नरेश के खिलाफ उसके भाई रमेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उसने खुलासा किया कि नरेश कुछ दिमागी बीमारी के लिए उपचार ले रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर सिविल अस्पताल भेज दिया तथा घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts