Accident: टायर बदलते समय ट्राला के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

Published On

पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। Accident: जिले में कुराड़ बाइपास पर सोमवार देर रात हुए हादसे में ट्राले के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूड़े से भरे ट्राले के टायर का रिंग फट जाने के बाद व्यक्ति जैक की मदद से टायर बदल रहा था। अचानक जैक फिसल गया और ट्राला उसकी छाती पर आ गिरा। जिससे उसकी पसलिया टूट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पांच बच्चों का पिता था। Panipat News

जानकारी देते हुए रिजवान ने बताया कि वह गांव गढ़ी बेसिक का रहने वाला है। उसका चचेरा भाई मुमताज (42) ट्राला चलाता था। वह शादीशुदा था व पांच बच्चों का पिता था। सोमवार रात को वह तूड़े से भरा ट्राला लेकर गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव के ही दो अन्य युवक भी थे। Panipat News

जब वे कुराड़ बाइपास पहुंचे, तो यहां अचानक टायर का रिंग फट गया था। जिसके बाद उन्होंने ट्राले को सड़क किनारे लगाया। यहां मुमताज ने जैक की मदद से ट्राले को ऊपर किया। जिसके बाद वह टायर बदल रहा था। अचानक जैक फिसल गया और ट्राला उसकी छाती पर आ गिरा। जिससे उसकी पसलिया टूट गई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्री प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए पूल पार्टी का आयोजन

About The Author

Related Posts