चरखी दादरी में युवक की गोली मारकर हत्या

Published On

गांव कौशनी में बदमाशों ने 8 राउंड फायर किए

चरखी दादरी(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कौशनी में सोमवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उस पर 8 राउंड फायर किए। बाद में बाइक छोड़कर हमलावर पैदल ही भाग निकले। सूचना के बाद डीएसपी देशराज, सीआईए और सीन आॅफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की है, लेकिन अभी उनका सुराग नहीं लगा है। मृतक मोहित के परिजनों में वारदात को लेकर रोष है। वे हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। जानकारी के अनुसार कौशनी गांव का मोहित (30) सोमवार को गांव में ही घर के पास गली में खड़ा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने मोहित पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक के बाद एक उस पर 8 राउंड फायर किए गए। मोहित गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर पड़ा। गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा। लोग घरों से बाहर निकले।

यह भी पढ़ें:– सीएम पासपोर्ट मामला: अधिकारी पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही पर सस्पेंड

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts