ऐलनाबाद हलके के बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल

Published On

जलभराव से निपटने के लिए जेसीबी मशीनें, खाली कट्टे, मिट्टी की ट्रालिया, बैटरियां व 51 लाख रुपए की सहायता राशि करवाई मुहैया | Haryana Flood

ऐलनाबाद (सच कहूँ/भगत सिंह)। समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल (Meenu Beniwal) ने सोमवार को ऐलनाबाद हलके के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान इन्होंने ग्रामीण इलाकों में जलभराव से निपटने के लिए जेसीबी मशीनें, खाली कट्टे, मिट्टी की ट्रालिया बैटरियां व 51 लाख रुपए की सहायता राशि मुहैया करवाई। गौरतलब है कि घग्गर नदी में लगातार बढ़ते पजल स्तर के कारण ऐलनाबाद हलके के कई गांवों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इस समस्या से निपटने के लिए समाजसेवी कप्तान मीनू बैनीवाल ने सोमवार को दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया। Haryana Flood

Haryana Flood

मीनू बैनीवाल ने अपनी टीम के साथ ओटू हेड से ढाणी प्रताप नगर, गिद्रावली, कुत्ताबढ़, राजाखेड़ा, हिमायुखेड़ा, किरपाल पटी, मौजूखेड़ा, बूढ़ीमेड़ी, अमृतसर खुर्द, मिर्जापुर, ठोबरिया और तलवाड़ा गांवों के घग्गर नदी से जल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। इन ग्रामीण इलाकों में जेसीबी मशीनें, खाने पीने का सामान इत्यादि सामग्री हाथों हाथ मुहैया करवाई। इस मौके पर मीनू बैनीवाल ने कहा कि ऐलनाबाद हलके के गांवों में जलभराव की समस्या से निपटने हर संभव सहायता की जाएगी। कप्तान मीनू बेनिवाल टीम जलभराव प्रभावित गांवों में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें:– रतनगढ़ में हैण्डपंप लगाने में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारी को नोटिस

About The Author

Related Posts