मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की राज्य स्तरीय बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में संचालित केंद्रीय एवं राज्य प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। Fatehabad News

बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने भाग लेते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

किसी प्रकार ढिलाई स्वीकार नहीं | Fatehabad News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

राज्य स्तरीय बैठक के उपरांत उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जिला स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने प्रोजेक्ट निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शीघ्र पहुंचाने पर बल दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को समय पर लाभ मिल सके। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– दुकान में चोरी की नियत से घुसा आरोपी काबू

About The Author

Related Posts