गुरुग्राम में पारा 48.1 डिग्री

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा में लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। प्रदेश में रविवार को सबसे अधिक उच्चतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस गुरुग्राम का दर्ज किया गया। नारनौल में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री और महेंद्रगढ़ का 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद आदि में भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में जारी भीषण गर्मी से भी अगले 24 घंटे तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts