शिक्षा और रोजगार
मौसम विभाग: 6, 7, 8 अक्तूबर को फिर से हरियाणा में बारिश की संभावना
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कई क्षेत्रों में 6, 7,8 अक्तूबर को तेज आंधी के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सरसा, फतेहाबाद, कैथल, सोनीपत समेत राजस्थान के भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान है। राज्य के कुछ जिलों में वीरवार को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। जबकि शुक्रवार को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें:– टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली टीम को मिलेंगे 16 लाख डॉलर
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।