मॉनसून विदाई: हरियाणा में अगले तीन दिनों में कहीं कहीं बूंदाबांदी के आसार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मानसून की विदाई वेला निकट आते ही पश्चिमोत्तर में हाल में बारिश होने से कुछ राहत मिली तथा अगले तीन दिन कहीं कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दिन में हल्के बादल छाये रहे तथा शहर का न्यूनतम पारा 25 डिग्री ,अंबाला 26 डिग्री ,हिसार 24 डिग्री , नारनौल ,रोहतक ,सिरसा ,लुधियाना ,पठानकोट ,बठिंडा ,फरीदकोट और गुरदासपुर का पारा क्रमश: 25 डिग्री ,हिसार 24 डिग्री , गुडगांव 23 डिग्री , भिवानी 26 डिग्री , अमृतसर 26 डिग्री और पटियाला 26 डिग्री रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts