सांसद सुनीता दुग्गल को एक और बड़ी जिम्मेदारी

Published On

‘स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा’ अभियान कमेटी में शामिल

फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद सुनीता दुग्गल को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी कड़ी में अब सांसद को ‘स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा’ अभियान के लिए गठित कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है और उन्हें पांच राज्यों दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व मिजोरम राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार की ओर से स्वस्थ बालक स्पर्धा अभियान चलाया जाएगा, जोकि 8 से 15 जनवरी 2022 तक चलेगा। अभियान के सफल आयोजन को लेकर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय समिति का गठन किया है। इस समिति के लिए सांसद सुनीता दुग्गल को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। हरियाणा से एकमात्र सांसद सुनीता दुग्गल को ही समिति में सदस्य के रूप में नियुक्ति मिली है। स्वस्थ बालक स्पर्धा अभियान की राष्ट्रीय कमेटी के लिए अनिल जैन को कंवीनर और डॉ. राजीव बिंदल को को-कंवीनर नियुक्त किया गया है तथा साथ ही समिति के सात मेंबर नियुक्त किए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts