Nagar Nigam Faridabad: नगर निगम फरीदाबाद ने 14 बकायादारोंं की संपत्ति को किया सील

Published On

मौके पर लगभग 7 लाख रुपए निगम खाते में हुए जमा

फरीदाबाद (सच कहूँ /सागर दहिया)। Municipal Corporation Faridabad: नगर निगम फरीदाबाद की ओर से बकायादारों के विरुद्ध मेगा सीलिंग ड्राइव के तहत लगातार सख्त कार्यवाही जारी है। निगम अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निदेर्शों पर तथा निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में यह अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है।अतिरिक्त आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के विभिन्न जोनों में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष सीलिंग की कार्यवाही की गई, जिन्हें नोटिस पहले ही दिए गए थे। निगम द्वारा एक लाख से ज्यादा के प्रॉपर्टी टैक्स वाले प्रॉपर्टी धारकों पर कार्यवाही जारी है। Faridabad News

जबकि कुछ बकायादारों से निगम कि टीम द्वारा लगभग 7 लाख से ज्यादा की राशि निगम खाते में रिकवरी के रूप में जमा कराई है। निगम का उद्देश्य बकाया राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाना है। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। आज निगम की टीम ने 14 प्रॉपर्टी टैक्स धारकों की प्रॉपर्टी को सील किया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की कि वे समय रहते अपने बकाया करों का भुगतान करें, ताकि किसी भी प्रकार की सीलिंग या दंडात्मक कार्यवाही से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि यह टैक्स फरीदाबाद शहर के विकास पर लगाया जाता है। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– खैर की लकड़ी चोरी रोकने पहुंचे रखवाले पर जानलेवा हमला, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

About The Author

Related Posts