नगरपरिषद के कर्मचारी मांगों को लेकर 12 फरवरी को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 12 फरवरी को पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 6 प्रतिशत एरियर भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ की बैठक प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हड़ताल की तैयारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल में भाग लेने की अपील की। संघ नेताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है तथा निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे कर्मचारी स्वीकार नहीं करेंगे। हड़ताल के दौरान लेबर कोड वापस लेने, अंतरिम राहत, नियमितीकरण, पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगें उठाई जाएंगी। बैठक में संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:–नशे की पूर्ति के लिए दुकान का ताला तोड़ चुराए मोबाइल व अन्य सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

About The Author

Related Posts