टोहाना में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन, किया गुरू महिमा का गुणगान

Published On

साध-संगत ने 30 परिवारों को बांटा राशन

टोहाना। (सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण) टोहाना की साध-संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत जिम्मेवार संजय इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर करवाई। हर महीने की तरह इस बार भी साध-संगत के द्वारा गरीब परिवारों को राशन बाँटा गया। जानकारी के लिए बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए टोहाना की साध-संगत हर महीने गरीब व असहाय परिवारों को राशन बांटती है। टोहाना के रतिया रोड स्थित नामचर्चा घर में आयोजित हुई इस नामचर्चा के दौरान 30 परिवारों को 1 महीने का राशन वितरित किया गया। नामचर्चा के उपरांत आई हुई साध-संगत को प्रसाद भी बांटा गया। टोहाना में आयोजित इस नामचर्चा में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:– विश्व में पशु-पक्षी सरंक्षण व प्रेम का संदेश दे रहे Saint Dr. MSG

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts