भीषण गर्मी में कहीं साध संगत ने गाया गुरुयश तो कहीं लगाई ठंडे पानी की प्याऊ

Published On

कैथल (सच कहूं न्यूज)। Naamcharcha: रविवार को भीषण गर्मी के बावजूद विभिन्न ब्लॉकों में साध संगत द्वारा राम नाम का यश गाया गया व कुछ ब्लॉकों में भयंकर गर्मी के चलते डेरा सच्चा सौदा की प्याऊ मुहिम के तहत ठंडा मीठा पानी भी पिलाया गया। कैथल, ढांड, पुंडरी, गुहला, चीका, हरिगढ़ किंगन, राजौंद, सीवन, कलायत, धमतान साहिब, धनौरी ब्लॉकों में ब्लॉक नामचर्चाए आयोजित की गई। Kaithal News

सभी जगह नामचर्चा की शुरुआत धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पवित्र नारा लगाकर की गई। इस दौरान जिम्मेवारो ने कहा कि पूरे प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। साध संगत को इसमें मानवता भलाई कार्य करते रहने है। पशु परिंदों के लिए पानी रखना है। ताकि वो अपनी प्यास बुझा सके। वही साध संगत इक्कठी होकर प्याऊ मुहिम के तहत रोड पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी का इंतजाम भी कर सकती है। विभिन्न ब्लॉकों की साध संगत ऐसा कर भी रहीं है। एमएसजी आईटी विंग के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार की ठगी से बचने के लिए साध संगत को जागरूक किया। Kaithal News

अंत में पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के अनमोल वचन सुनाए गए, जिन्हे साध संगत ने ध्यान पूर्वक सुना। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन इस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य  15 मेंबर , प्रेमी सेवक , एमएसजी आईटी विंग के सदस्य मौजूद रहे। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– उकलाना व बरवाला में भीषण गर्मी के बावजूद भारी संख्या में उमड़ी साध-संगत

About The Author

Related Posts