नवरात्रि पर्व पर महिलाओं ने डांडिया उत्सव में की मस्ती

Published On

अल्फा कॉर्प गुडग़ांव वन सोसायटी में हुआ डांडिया उत्सव

गुरुग्राम। शहर में अनेक जगहों पर डांडिया का आयोजन किया गया जा रहा है। इसी कड़ी में अल्फा कॉर्प ने नवरात्रों के पावन पर्व के शुभ अवसर पर अल्फा कॉर्प गुडग़ांव वन सोसायटी सेक्टर-84 में डांडिया नाइट का आयोजन किया। डांडिया की थाप पर महिलाओं ने खूब मस्ती की। पारंपरिक संस्कृति और सौहार्द के साथ इस उत्सव को मनाया। महिलाओं ने कहा कि खुशी है कि हम 2 साल बाद इस तरह के भव्य स्तर पर त्योहार का आनंद ले रही हैं। दुर्गा मां हम सबका भला करे। यह खुशियों से भरी रात है। नवरात्रि और त्योहारों का मौसम सभी के लिए आध्यात्मिकता और आशीर्वाद लेकर आता है। डांडिया उत्सव में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। आगंतुक अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भव्य रात का आनंद लेने आए थे। लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया और जमकर मस्ती की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts