नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी: खंडरा में स्वागत कार्यक्रम के बीच में से ले जाया गया अस्पताल

Published On

पानीपत| नीरज को 3 दिन से बुखार आ रहा था, लेकिन उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर दिया गया। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की तबीयत फिर बिगड़ गई है। चोपड़ा मेडल जीतने के दस दिन बाद मंगलवार को पानीपत पहुंचे। समालखा के हल्दाना बॉर्डर से उनका काफिला गांव खंडरा पहुंचा।

खंडरा में बीच स्वागत कार्यक्रम से नीरज को मंच के पीछे से ले जाया गया। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने पर परिजन नीरज को अस्पताल लेकर गए हैं। किस अस्पताल ले गए, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि नीरज को 3 दिन से बुखार आ रहा था, लेकिन उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं कार्यक्रम स्थल पर बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts