गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 4 किलो 968 ग्राम गांजा बरामद
नाकाबंदी में पकड़ा गया गांजा तस्कर, मोटरसाइकिल से कर रहा था सप्लाई
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने गांजा बेचने के लिए आ रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलि प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल के एएसआई जसवंत सिंह अपनी टीम के साथ गांव रतेड़ा क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मुजादपुर की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ गांजा लेकर खानक-तोशाम क्षेत्र में बेचने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 4 किलो 968 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुजादपुर निवासी अमित के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा, एक मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी को पुन: माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है।