पत्नी के सामने पति की दर्दनाक मौत

Published On

ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर

बिलासपुर (यमुनानगर)। यमुनानगर में बिलासपुर कस्बे के गांव चौराही के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

गांव मानकपुर निवासी सतपाल ने बताया कि उसकी बहन आरती की शादी एक वर्ष पूर्व अंबाला के तंदवाल गांव निवासी दर्शन कुमार के साथ हुई थी। दर्शन कुमार राज मिस्त्री का कार्य करता था। उनके मकान की मरम्मत के लिए बहन व जीजा एक सप्ताह से उनके घर आए हुए थे। रविवार की रात आरती की तबीयत खराब हो गई। जिस पर दर्शन उसे बाइक पर लेकर बिलासपुर के लिए निकला। रात करीब दस बजे जब वह गांव चौराही के पास पहुंचे तो लेदी की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरती सड़क के एक साइड में गिर गई, जबकि दर्शन ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद आरोपित चालक फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने आरती को अस्पताल में भिजवाया। जबकि दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts