पंचकूला प्लॉट मामला: हुड्डा के खिलाफ ईडी ने दायर की चार्जशीट

Published On

चार पूर्व आईएएस अधिकारी भी शामिल

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। पंचकूला जमीन घोटाले के केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। हुड्डा के अलावा ईडी ने 21 अन्य लोगों के नाम भी इस चार्जशीट में शामिल किए हैं। यही नहीं चार्जशीट में शामिल लोगों में 4 पूर्व आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। यह मामला 30 करोड़ रुपये की कीमत के 14 औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन का है। आरोप है कि 2013 में हुड्डा के करीबियों को इन प्लॉट्स का आवंटन किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा विजिलेंड ब्यूरो की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद 2015 में इसकी जांच शुरू की थी।

इसके बाद यह एफआईआर 2016 में सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई। इसके तहत सीबीआई ने आईपीसी की धाराओं 120-बी, 201, 204, 409, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दायर किया था। जांच में खुलासा किया गया था कि हरियाणा अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के चेयरमैन भूपिंदर सिंह हुड्डा और 4 पूर्व आईएएस अधिकारियों ने मिलकर अवैध तौर पर पहले से तय लोगों को प्लॉट आवंटित करने का काम किया था। जिन चार अधिकारियों की बात की जा रही है, उनमें धर्मपाल सिंह नागल, सुरजीत सिंह, सुभाष चंद्र कंसल, नरेंद्र कुमार सोलंकी शामिल हैं।

मार्केट से 7-8 गुना कम कीमत पर बेची गई जमीन

एजेंसी द्वारा की गई जांच में पता चला है कि जमीन को आवंटन के लिए निर्धारित मूल्य को सर्कल रेट से 4-5 गुना और मार्केट रेट से 7-8 गुना कम रखा गया था। ईडी ने कहा कि आवेदन के आखिर तिथि के 18 दिन बाद आवंटन के लिए मापदंड बदल दिए गए। ईडी ने आगे कहा कि पूरी प्रक्रिया ही गलती थी। ईडी ने हरियाणा सतर्कता ब्यूरो द्वारा एक प्राथमिकी के आधार पर 2015 में जांच शुरू की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts