पानीपत की टीम ने चौथी हरियाणा राज्य यूथ मुएथाई चैम्पियनशिप में लहराया परचम

श्रीसनातन धर्म जगदीश कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चौथी हरियाणा राज्य यूथ मुएथाई चैम्पियनशिप 2026 का समापन

Manmohan Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश/सन्नी कथूरिया)। स्थानीय कृष्णा कॉलोनी स्थित श्रीसनातन धर्म जगदीश कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जारी चौथी हरियाणा राज्य यूथ मुएथाई चैम्पियनशिप 2026 का समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त ओपी नंदवानी, पवन मदानी व मुए थाई खेल संघ हरियाणा के अध्यक्ष राहुल राणा व संघ के चैयरमैन कमल सैनी, सिटी थाना के एसएचओ जंगवीर सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में चरखी दादरी से सीनियर महिला कोच नीलम सांगवान पहुंची। Bhiwani News

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मुकेश तंवर व स्कूल प्राचार्या संगीता सैनी ने की। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मुए थाई खेल संघ हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के 15 जिलों से 216 सब जूनियर व जूनियर वर्ग के 8 वर्ष से 17 वर्ष तक महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप में पानीपत जिले की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर प्रथम स्थान की ट्राफी पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर भिवानी टीम विजेता रही जबकि तीसरे स्थान पर फरीदाबाद की टीम रही। राहुल राणा, कमल सैनी व एसएचओ जंगवीर सिंह ने कहा कि मुए थाई खेल आज पूरे देश में जिला से लेकर तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल जाता है।  Bhiwani News

About The Author

Ad Ad

Related Posts