Haryana Weather: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, सरसा, यमुनानगनर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी, जमकर बरसेंगे बादल
हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, सरसा, यमुनानगनर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी
Haryana Weather: हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को जहां भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं अब राहत की खबर है—आने वाले दिनों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
गर्मी का प्रचंड असर, कई शहर 40°C के पार | Haryana Weather
- प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा:
- हिसार में सबसे ज्यादा 41.1°C तापमान दर्ज
- भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़ और सिरसा में तापमान 40°C के पार
- रात का तापमान भी बढ़ा, गुरुग्राम में 30°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.3°C ज्यादा है
3 से 8 मई तक बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार:
- 3 से 5 मई के बीच तापमान में 7–8°C तक गिरावट संभव
- 4 और 5 मई को 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी
- कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा
- 6 मई के बाद फिर तापमान बढ़ने लगेगा
इन जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट
4 मई
- ऑरेंज अलर्ट: करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह
- यलो अलर्ट: बाकी जिलों में तेज हवा और बारिश
5 मई
- ऑरेंज अलर्ट: कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत
- यलो अलर्ट: अन्य जिलों में बारिश और तेज हवाएं
कई राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट
- मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जिनमें शामिल हैं:
- पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
- वहीं पहाड़ी इलाकों—हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा
असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में 2 से 4 मई के बीच भारी बारिश के आसार