साले को धमकाने व उसकी पत्नी को शादी के लिए ले जाने वाले जीजा गिरफ्तार

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: कुलां क्षेत्र में अपने साले की पत्नी को शादी की नीयत से ले जाने और अपने साले को धमकाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी जीजा संजय कुमार उर्फ संजू निवासी हांसी व उसके साथी यशपाल निवासी ढाणी पाल, हांसी को गिरफ्तार कर लिया है। Jakhal News

इस बारे कुलां निवासी सूरज ने सदर टोहाना पुलिस ने 6 जुलाई 2024 को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी घर से गहने व नकदी भी ले गई है। इस बारे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की और आगामी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– Petrol Diesel Price: आज देश भर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता, जानें क्या है रेट

About The Author

Related Posts