गेहूँ से भरे ट्रक चोरी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनाज मंडी से गायब हो गया था गेहूं से भरा ट्रक
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पुलिस ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा लाडवा की टीम ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी करने के आरोप में दीपक निवासी विकास नगर लाडवा व चोरी की गई गेहूं खरीदने के आरोपी सुभाष निवासी संडीर जिला करनाल को गिरफ्तार करके चोरीशुदा गेहूं के सभी कट्टे व ट्रक बरामद किया है। शिकायत में दीपक गुप्ता निवासी लाडवा ने बताया कि उनकी नई अनाज मण्डी लाडवा में आढत की दुकान है। दिनांक 2 मई को शाम 5 बजे उनकी फर्म को अनाज मण्डी एसोसिएसन द्वारा 400 कट्टे का टोकन दिया था। उन्हने 438 कट्टे ट्रक में लोड कर दिया।
गाड़ी के चालक कमल ने कहा कि वह सुबह 9 बजे आकर गेट पास प्राप्त कर लेगा और गाड़ी को लॉक करके वहां से चला गया। 3 मई को जब उनका मुनीम सुबह दुकान पर आया तो उसने लोड हुई गाड़ी वहां नहीं दिखी। मुनीम ने गाड़ी के चालक को फोन किया कि गाड़ी दुकान के सामने नहीं है तो गाड़ी चालक ने कहा कि वह तो अपने घर यमुनानगर है। उसके बाद मुनीम कर्मवीर ने उसे फोन करके सारी बात बताई। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा द्वारा की गई। मामले में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने गेहूं से भरे ट्रक चोरी करने के आरोपी दीपक वासी विकास नगर लाडवा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने चोरी की गई गेहूं खरीदने के आरोपी सुभाष वासी संडीर जिला करनाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरीशुदा गेहूं के सभी कट्टे व ट्रक बरामद किया गया। निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी करने के बाद आरोपी ने 145 आरोपी दीपक ने 145 कट्टे गेहूं आरोपी सुभाष को बेच दिए थे। आरोपी सुभाष को भी गिताफ्तार करके उससे 145 कट्टे गेहूं बरामद किये गए।