पुलिस ने गुमशुदा 40 मोबाइल फोन बरामद कर फोन मालिकों को सौंपे

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के कुशल नेतृत्व व पुलिस उपायुक्त साईबर कुशल पाल सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त साईबर राजदीप मोर के मार्गदर्शन में साईबर सेल सोनीपत की टीम ने जनवरी माह में विशेष अभियान चलाकर 40 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाईल फोनों की बाजार में कीमत तकरीबन दस लाख रुपए है। जिनमें विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। सभी मोबाइल फोन आयुक्त साईबर राजदीप मोर द्वारा CEIR पोर्टल एवं संबंधित विभागीय अनुसंधान द्वारा प्राप्त कार्यवाही के पश्चात फोन मालिकों को बुलाकर उनके हवाले किए गए। Kharkhoda

शिकायतकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई रिपोर्टों के आधार पर मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण कर पुलिस टीमों ने ये मोबाइल फोन बरामद किए। सोनीपत पुलिस ने अब तक इस वर्ष में कूल 77 मोबाईल फोन ढूंढकर उनके असल मालिकों को सोंपा गया है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को उनका गुम मोबाइल वापस दिलाना और उन्हें साइबर जागरूक बनाना है। किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर भी अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें। इससे मोबाइल की लोकेशन ट्रैक होने और बरामदगी की संभावना बढ़। Kharkhoda

About The Author

Related Posts