लहसुन की क्यारियों में उगा रखी थी अफीम, पकड़ा गया

Published On

पुलिस ने किए साढे 11 किलोग्राम वजनी अफीम के पौधे बरामद

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: अफीम की खेती कुरुक्षेत्र जिला में पनप रही है। पिहोवा क्षेत्र में कई लोग अफीम की खेती करते हुए पकड़े गए हैं। ऐसा ही एक मामला गांव बोधनी में पाया गया जहां धर्मसिंह ने लहसुन के खेत में अफीम के पौधे उगा रखे थे। अपराध शाखा-1 की टीम ने नशीला पदार्थ अफीम के पौधे उगाने के आरोपी धर्म सिंह निवासी बोधनी को काबू करके उसके कब्जे से 11.5 किलोग्राम वजनी अफीम के पौधे बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार गत दिवस अपराध शाखा-1 की टीम गांव बोधनी बस स्टैण्ड पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि धर्मसिंह निवासी बोधनी ने अपने डेरा के अंदर लहसुन की क्यारियों की आड़ में काफी मात्रा मे बिना लाईसैंस व परमिट के अफीम की फसल उगाई हुई है। सूचना पर पुलिस टीम बोधनी धर्म सिंह के डेरा में पहुंची जहां पर लहसुन की क्यारियों में काफी संख्या में अफीम के पौधे खड़े पाए गए। मौके पर राजपत्रित अधिकारी अनिल कुमार उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा को बुलाया गया। Kurukshetra News

राजपत्रित अधिकारी के सामने पुलिस टीम द्वारा धर्म सिंह के बाड़े से 11.5 किलोग्राम वजनी अफीम के पौधे बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पिहोवा में नशीला वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अपराध शाखा-1 के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने आरोपी धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया व अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Fake Medicine: ड्रग की हर मूवमेंट को ट्रैक करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश!

About The Author

Related Posts