प्रदीप इन्सां ने कीमती मोबाइल लौटाकर दिखाई ईमानदारी

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा निवासी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप इन्सां (Pradeep Insan) ने रास्ते में मिला कीमती मोबाइल लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। मोबाइल प्राप्त होने के बाद मोबाइल मालिक ने प्रदीप इन्सां का तहदिल से आभार जताया। झून्नीर (मानसा) निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने बताया कि वह डेरा सच्चा सौदा के स्टेडियम में खेलने के लिए आया था। तभी रास्ते में उसका मोबाइल गिर गया। जिसे लेकर वह बहुत पेरशान था।

तभी उसके दोस्त के मोबाइल पर प्रदीप नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि उसे एक गुम हुआ फोन मिला है। तभी प्रदीप इन्सां (Pradeep Insan) ने उसे मिलने की जानकारी दी तो मैंने राहत की सांस ली। प्रदीप इन्सां ने कुलदीप सिंह को मोबाइल लौटा दिया। इस ईमानदारी पर कुलदीप सिंह ने प्रदीप इन्सां का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के स्वार्थी युग में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती है। प्रदीप इन्सां ने बताया कि उसे ये प्रेरणा अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts