रहमत कॉलोनी में गूंजा गुरु महिमा का यशोगान, ब्लॉक कल्याण नगर में बहनों की नामचर्चा आयोजित

फूड बैंक मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Manmohan Picture
Published On

सरसा। ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शुक्रवार शाम को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र रहमत कॉलोनी में श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित की गई। इस दौरान रहमत कॉलोनी की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए फूड बैंक मुहिम के तहत पांच अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन लीना इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। Sirsa News

इसके बाद कविराज बहनों ने सलामत रहो जी सतगुरु प्यारे,होर सारी दुनिया इक पासे, मेरा सतगुरु प्यारा इक पासे, दो चरणों का प्यार दाता जी हमें रख लो सेवादार,सौखी प्रीत लगानी है, औखी तोड़ निभानी है तथा हमें तो खुदा के न दीदार होते, अगर तुम न आते अगर तुम न होते सहित अनेक भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार बहन विनीता इन्सां और बहन ऊषा इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी बहनों से अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की, ताकि बेजुबान पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। नामचर्चा में विभिन्न जोनों की सच्ची प्रेमी समिति की सेवादार बहनें, प्रेमी सेवक बहनें और बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News

सच्ची शिक्षा के पाठकों को मिले इनाम

नामचर्चा की समाप्ति पर मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा के विजेता पाठकों को सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार के रूप में लंच बॉक्स बहन मोनिका इन्सां (प्रीत नगर) को दिया गया। तृतीय पुरस्कार कैम्पर मुकेश इन्सां को प्रदान किया गया। वहीं चार बहनों को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में पिट्ठू बैग तथा पांचवें पुरस्कार के रूप में 10 बहनों को वाटर बोतलें वितरित की गईं। इनाम प्राप्त करने वाले पाठकों ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। Sirsa News

Food-Bank-Distributed-Rahmat

About The Author

Related Posts