चीन में वर्ल्ड वुशु कप में प्रताप स्कूल अपर्णा ने जीता गोल्ड मैडल

गोल्ड जीतकर लौटी पर्णा दहिया का हुआ भव्य स्वागत

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल खरखौदा की खिलाड़ी अपर्णा दहिया ने चीन के मकाओ में आयोजित 11वें सांडा वुशु वर्ल्ड कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। एयरपो पहुँचने पर अपर्णा का डोल नगाडों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, अपर्णा के पिता बिजेन्द्र दहिया, कोच विनोद गुलिया आदि ने स्वागत किया।

द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि अपर्णा इससे पहले अपर्णा दहिया इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप, एशियन वुशु कप, सीनियर एशियन वुशु चैंपियनशिप, इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतवर्ष का नाम रोशन कर चुकी है। प्राचार्या दया दहिया ने बताया कि अपर्णा की लगातार सफलताएं उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम हैं। अपर्णा ने अपने गाँव सिलाना, प्रताप स्कूल का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि अपर्णा दहिया आज देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

Kharkhoda News

About The Author

Ad Ad

Related Posts