22 मई को राहुल गांधी सोनीपत में करेंगे रैली को संबोधित
खरखौदा ,सच कहूं/ हेमंत कुमार। एक तरफ आसमान की गर्मी दूसरी तरफ राजनीतिक का तापमान अपने चरम सीमा पर पहुंच रहा है। छठे चरण के मतदान 25 में को क्या जाना है जिससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगा रखा है। जिसके मध्य नजर 18 मई को प्रधानमंत्री ने गोहाना में रैली की थी। इसके बाद 22 मई को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोनीपत में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे । 22 मई को सोनीपत के अनाज मंडी में रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वशिष्ठ तिथि के तौर पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान मौजूद रहेंगे। सोनीपत में रैली करके कांग्रेस कई लोकसभा क्षेत्र को साधने का प्रयास करेगी। जिसमें मुख्य तौर पर जीटी रोड बेल्ट व रोहतक की सीट पर फोकस रहेगा। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा, करनाल लोकसभा सीट से दिवांशु बुद्धिराज, कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।