Fake Paneer News: कांगथली में पनीर बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी

Published On

21 क्विंटल 25 किलो पनीर जब्त, मौके पर करवाया नष्ट, चार सैंपल लेकर जाँच के लिए भेजे

गुहला-चीका (सच कहूँ/सतिंदर कुमार)। Fake Paneer News: एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांगथली में सिंगला ट्रेडर्स नाम की पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा मौके पर मिले पनीर की जांच की गई तथा सैंपल लिया गया। Guhla Cheeka News

पनीर खाने में सही नहीं मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 क्विंटल 25 किलो पनीर जब्त करके उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि नकली पनीर खाना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, इससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। हमें सभी को हमेशा सावधानी बरतनी होगी, यदि हम कहीं से पनीर व दूध आदि ले रहे हैं तो उसके मिलावट की पहचान कर लें। Guhla Cheeka News

यदि सही नहीं है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लेकर आएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने कहा कि टीम द्वारा फैक्ट्री से चार सैंपल लिए गए, जिसमें एक सैंपल पनीर का, एक घी का तथा दो सैंपल दूध के लिए गए, जिनको लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया। सैंपल खाद्य सुरक्षा मानक पर सही नहीं पाए जाएंगे तो संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। Guhla Cheeka News

यह भी पढ़ें:–विकास के लिए अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो चलाना जरूरी: विज

About The Author

Related Posts