Sirsa Rains: बारिश ने की किसानों की सरसों व गेहूं की फसल बर्बाद

Published On

Sirsa Rains: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले में मंगलवार देर शाम को तेज हवा के साथ बरसात हुई। बेमौसमी बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में सरसों व गेहूं की फसल पककर तैयार है, ऐसे में बरसात व तेज हवा किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है। बाद दोपहर एकाएक मौसम बदला और देर शाम को तेज हवा के साथ बरसात शुरू हुई। बरसात से सरसों व गेहूं की फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है। सरसों की फसल पककर तैयार है। कुछ किसानों ने सरसों की फसल निकाल ली है और मंडियों में आनी शुरू हो गई। बरसात के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। Sirsa News

उल्लेखनीय है कि बीते दिवस भी तेज अंधड़ के चलते जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जगदीश चोपड़ा ने जिले के गांव सुचान, कुसुंभी, जोधकां, मोचीवाली आदि क्षेत्रों में आई अंधड़ व बरसात से फसलों को हुए नुकसान का मंगलवार को जायजा लिया। जगदीश चोपड़ा ने कहा कि नुकसान की भरवाई सरकार द्वारा की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत की। उन्होंने नुकसानग्रस्त फसलों का अवलोकन कर तुरन्त राहत के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

जगदीश चोपड़ा ने कहा कि अंधड़ व बरसात से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि नुकसानग्रस्त फसल के एक-एक दाने का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा, हनुमान कुंडू, रोहताश पलथानिया, रविंद्र चौहान, सुरेंद्र जेवलिया, प्रभु राम जांगड़ा आदि मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts