ऐलनाबाद: 5 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Published On

 मानवता भलाई के कार्यो में डटे रहने का लिया संकल्प

सच कहूँ/सुभाष ऐलनाबाद। पवित्र अवतार माह की खुशी में गत रविवार रात्रि शहर ऐलनाबाद की साध-संगत की ओर से मुल्तानी धर्मशाला वार्ड नंबर दो में नामचर्चा का आयोजन किया गया। सर्दी के बावजूद बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत क ी। भंगीदास संदीप इन्सां ने पूज्य डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के द्वारा चलाए जा रहे 135 मानवता भलाई के कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया।

भंगीदास संदीप इन्सां ने पवित्र अवतार माह की बधाई देते हुए साध-संगत को प्रत्येक नामचर्चा में तय समय से पहले पहुंचने की अपील की और मानवता भलाई के कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प दोहराया। सेवादार हीरालाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ऐलनाबाद की साध-संगत द्वारा इस वर्ष में 20 जरूरतमंद लोगों के आंखों के आॅपरेशन करवाएं गए है। इसके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान साध-संगत की ओर से 35 परिवारों को नि:शुल्क राशन भी वितरित किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts