Punjab
सीएम विंडो तथा समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निवारण-उपायुक्त नेहा सिंह
सीएम विंडो तथा समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें निवारण-उपायुक्त नेहा सिंह
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: उपायुक्त नेहा सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में सीएम विंडो तथा समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के पेंडिंग शिकायतों की क्रमानुसार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो विभाग अपने से संबंधित शिकायत पर जो भी कार्रवाई करता है उसकी एटीआर अवश्य अपलोड करें। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतों की अधूरी एटीआर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उन्होंने पुरानी लंबिंत शिकातयों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इन शिकायतों को अगले एक सप्ताह में दूर किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन इन पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा जरूर करें। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीएफओ रेनूबाला, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसएमडीए से डिप्टी सीईओ वीना हुड्डïा, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, शुगर मील सोनीपत की एमडी डॉ० अनमोल, भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेन्द्र दून, नगराधीश सिमरन, एसीपी राजदीप मोर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
2.jpg)
About The Author