रन फॉर यूनिटी दौड़ 31 को

Published On

सुबह सात बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा | Run for unity race

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को स्थानीय भीम खेल परिसर में सुबह सात बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ (Run for unity race) का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी दौड़ को उपायुक्त अंशज सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बेनर्जी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी एवं अनेक युवा संगठनों से जुड़े युवा भाग लेंगे। रन फॉर यूनिटी दौड़ भीम स्टेडियम से शुरू होकर चिड़िया घर रोड़ से होते हुए, भगत सिंह चौक व सैक्टर-13 से भिवानी पब्लिक स्कूल से होते हुए वापिस भीम स्टेडियम में समाप्त होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts