भाग्यशाली विजेताओं पर इनामों की बरसात

Published On

सच कहूँ ‘डिलाइटफुल विंटर-2017’ का ड्रा घोषित

  • दूसरे स्थान पर 9 विजेताओं को स्मार्टफोन और तीसरे स्थान पर 12 को मिले इंडक्शन कूकर

सरसा। सच कहूँ ने एक बार फिर विज्ञापनदाताओं पर उपहारों की वर्षा करते हुए बुधवार को सच कहूँ-2017 विज्ञापन ईनामी योजना स्कीम ‘डिलाइटफुल विंटर-2017’ का ड्रा निकाला।

इस अवसर पर सच कहूँ के प्रबंध संपादक श्री प्रकाश सिंह इन्सां, सह संपादक डॉ. पवन इन्सां, उप प्रबंध संपादक श्री राजीव इन्सां, सच कहूँ पंजाबी के संपादक श्री तिलक राज इन्सां, विज्ञापन प्रबंधक श्री निशांत मोंगा इन्सां, वरिष्ठ स्टॉफ सदस्य श्री बहादुर सिंह इन्सां, सहित अनेक गणमान्य जनउपस्थित थे।

काला सिंह, हर्ष इन्सां और पवन को पहला ईनाम

सच कहूँ मुख्य कार्यालय में आयोजित ड्रा कार्यक्रम में सरसा जिले के ब्लॉक रोड़ी निवासी काला सिंह (कूपन नं. 1390), पंजाब में भटिंडा ब्लॉक के हर्ष इन्सां (कूपन नं. 7437) और राजस्थान के ब्लॉक सादुलशहर निवासी पवन (कूपन नं.1770) पहले इनाम आॅटोमैटिक वॉशिंग मशीन के भाग्यशाली विजेता बने।

ड्रा में दूसरे स्थान पर 9 भाग्यशाली विजेताओं को स्मार्ट फोन, तीसरे स्थान पर ईनाम में 12 विजेताओं को इंडक्शन कूकर का इनाम मिला। सभी विजेताओं को सच कहूँ प्रबंधन ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts