मानवता भलाई के कार्याे के तहत साध-संगत ने बनाया मकान

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक बवानीखेड़ा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों एवं साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 135 मानवता भलाई के कार्यों के तहत बवानीखेड़ा निवासी राकेश को मकान बनाकर दिया। जिस पर करीबन 90 हजार रुपए का खर्चा आया। बता दे कि राजेश दमा के रोग से पीड़ित है तथा राजेश की पत्नी भी मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ नहीं है। दोनों पति-पत्नी दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे थे।

इस परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर साध-संगत ने पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए गरीब परिवार की मकान के रूप में सहायता की है। इस मौके पर बवानीखेड़ा ब्लॉक के फूला ठेकेदार-15 मैंबर, दिलबाग-15 मैंबर, रामबीर-15 मैंबर, राजेश भंगीदास, सोमबीर-15 मैंबर, पवन इन्सां, संजय ब्लॉक भंगीदास, सत्यनारायण पटवारी, ईश्वर सिंह-15 मैंबर व राजकुमार बवानीखेड़ा मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts