सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में साधुराम सैनी आगे रहते थे: सीएम

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। सीएम नयाब सैनी ने पूर्व कृषिमंत्री बलबीर सैनी के भाई व सेन्सन पेपर मिल के चेयरमैन साधुराम सैनी के निधन पर शोक प्रकट करने गांव सेंसा में पहुचें। सीएम नयाब सैनी ने साघुराम सैनी के पैतृक गांव में उनके निवास पर उनके बेटे प्रदीप सैनी व अन्य परिजनों को सांत्वना दी। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में हमेशा साथ खड़ी है। Kurukshetra News

दिवंगत साधुराम एक सामाजिक व्यक्ति थे। जो इतना बड़ा उद्योगपति होते हुये भी गांव देहात से जुड़े हुये थे। वे हमेशा गरीबों व जरूरतमंदों की अक्सर मदद करते रहते थे। उन्होने अपनी पेपर इंडस्ट्री में हजारों युवाओं को रोजगार देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा किया। इसके अलावा अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में उनका हमेशा योगदान रहता हैं। अनेक जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने वाले इंसान थे। नायब सैनी के साथ राज्यमंत्री सुभाष सुधा व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें:– Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

About The Author

Related Posts