लू में झुलसा हरियाणा, सरसा में पारा @ 44 पर

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कुछ इलाके इन दिनों लू की चपेट में हैं तथा पश्चिमोत्तर में अधिकतम पारा 44 तक पहुंच गया जिससे गर्मी ने जोर पकड़ लिया। मौसम केन्द्र के अनुसार हरियाणा में वीरवार तक लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। क्षेत्र में 29 के बाद कहीं कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम केन्द्र ने क्षेत्र में कहीं-कहीं अंधड़, गर्जन की संभावना है।

यह मौसम 30 अप्रैल से दो मई तक रहने के आसार हैं। हरियाणा के राजस्थान से लगते सरसा का पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। हिसार 43 डिग्री, रोहतक 42 डिग्री, करनाल 41 डिग्री, भिवानी 40 डिग्री और अंबाला 41 डिग्री रहा। चंडीगढ़ तथा इसके आसपास दिन में हल्के बादल छाये रहने से घुटन सी रही, जिससे शहर का पारा 41 डिग्री को पार कर गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts