फोन पर लिंक भेज खाते से उड़ाए 42 हजार रुपये

Published On

तोशाम। बजीणा निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर लिंक भेज 42 हजार रूपए निकाल लिए। बजीणा निवासी कांता देवी ने बताया कि उसके बेटे के नाम से बजीना के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। उन्होंने बताया कि उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन पर बात करने वाले ने बताया कि उसका नाम राजेंद्र है।

उसने उसके पति रामअवतार के बारे में पूछा और कहा कि वह रामअवतार को जानता है। उन्होंने बताया कि उसके बाद उक्त व्यक्ति ने कहा कि आप उसके खाते में दस हजार रूपए डलवा दो। वह तुम्हारे रूपए वापिस कर देगा। उक्त युवक ने उसको अपना गूगल पे नंबर दे दिया।

कांता ने बताया कि उक्त युवक ने उसके बेटे के मोबाइल पर एक लिंक भी भेज दिया। युवक ने बताया कि इस लिंक पर क्लिक कर दो और 10 हजार रूपए तुम्हारे खाते में आ जाएंगे। उक्त युवक की बातों में आकर लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 10 हजार रूपए कट गए। महिला ने बताया कि थोड़ी देर बाद उसका फिर फोन आया और उसने उसके बेटे को बताया गलती से आपके रूपए कट गए हैं और अब 20 हजार रूपए डालेगा।

उक्त युवक ने फिर से वहीं लिंक भेज क्लिक करने के लिए कहा और लिंक दबाते ही 10 हजार रूपए डालने की बजाय 20 हजार रुपए और कट गए। महिला ने बताया कि ऐसा कर उनको उक्त युवक ने 42 हजार रुपए की चपत लगा दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts