शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

परीक्षा देने वाले सभी 157 विद्यार्थी सफल रहे

Published On

CBSE 12th Results: सरसा। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल राकेश धवन इन्सां ने बताया कि उनके स्कूल से 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी सफल रहे। उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अलावा 45 विद्यार्थियों ने मैरिट के साथ परीक्षा पास की। 26 विद्यार्थियों ने 75 से 80 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए, जबकि 68 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। Sirsa News

पढ़ाई के साथ खेलों में  भी अव्वल रहे छात्र

कॉमर्स संकाय में अभिषेक ने 96.80 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में नेशनल स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी आर्यन बैनीवाल ने 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट पराग यादव ने 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

साइंस संकाय के यशवर्धन इन्सां ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा साइंस संकाय में अवनीत इन्सां ने 90.60 प्रतिशत, कला संकाय में आर्यन ने 90.20 प्रतिशत तथा कॉमर्स संकाय में रविकांत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News

About The Author

Related Posts