शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज ने निकाली नशा मुक्ति जागरुकता रैली

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सरसा में प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व रेड क्रॉस की और से नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के लिए गोद लिए गांव नेजिया खेड़ा में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में छात्राओं ने हाथ में तख्ती लिए नशा न करने के नारे लगाए व ग्रामीणों से अपील भी की। वहीं छात्रा प्रियंका ने नशा ना करना मान लो कहना गाना गाकर नशा से दूर रहने की अपील की। इसके साथ साथ रैली का नेतृत्व कर रहे सहायक प्रो तजिंदर तथा गीता ने भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेजिया खेड़ा के बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। जन जागरूकता नशा मुक्ति रैली के दौरान एनएसएस इंचार्ज पूनम धमीजा, रेड क्रॉस इंचार्ज डॉ. मोनिका के साथ साथ सहायक प्रो. भव्या मोंगा और गुरदीप उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– बिजली उपलब्धता में आत्मनिर्भर बना हरियाणा: मनोहर लाल

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts