11 किलो अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Published On

झारखंड से लाई जा रही थी अफीम, तस्करी में प्रयोग कार को भी किया बरामद

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। अपराध जांच शाखा दो की टीम ने देर रात गस्त के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 11 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग होने वाली कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन का कहना है की पकड़ी गई अफीम की खुदरा बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रूपए बताई गई है और यह अफीम झारखंड से लाई जा रही थी।

पुलिस टीम को कार से करीब 11 किलो अफीम बरामद हुई, जिसे भैणी महाराज पुर निवासी रमेश झारखंड से लेकर आया था। पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर कार को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ पर आरोपी रमेश ने बताया कि वह अफीम झारखंड के गया से खरीदकर लाया है और जमना नाम के व्यक्ति से एक होटल में अफीम का सौदा हुआ था। यह माल वह अपने सहयोगी भिवानी निवासी जयवीर के साथ मिलकर रोहतक व आस पास के जिलो मे सप्लाई करना था।

वह पहली बार अपने साथी जयवीर के साथ ही झारखंड गया था। उसके बाद वह कई बार अफीम खरीद कर ला चुका हूँ। आरोपी ने पूछताछ पर बतलाया की यह अफीम 1 लाख रुपये किलो के हिसाब से लेकर आया था। झारखंड से लाई गई अफीम शुद्ध होती है जिसमें मिलावट करके बाजार में बेचा जाता है। आरोपी बाजार में इस अफीम को करीब 50 लाख रुपये में बेचते। आरोपी तोले के हिसाब से बाजार में अफीम को बेचते है। आरोपी पर पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts