Breaking News: सोनाली हत्या मामले में बड़ा खुलासा

Published On

10 करोड़ देकर करवाया सोनाली फोगाट का मर्डर

परिवार को मिले दो गुमनाम खतों में किया गया दावा, कई नेताओं के नाम भी शामिल

हिसार(सच कहूँ ब्यूरो) । सोनीली हत्या (Sonali Phogat) मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। भाजपा नेत्री सोनाली की हत्या 10 करोड़ रुपए देकर करवाई गई थी। इतना ही नहीं इस हत्या की साजिश में कई नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। बता दें कि ये खुलासा सोनाली के परिवार को मिली दो गुमनाम चिट्ठियां में किया गया है। ये पत्र सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनमें सोनाली की हत्या की पूरी साजिश का पदार्फाश किया गया है। चिट्टी में दावा किया गया कि राजनीतिक करियर बचाने के लिए सोनाली के पीए सुधीर सांगवान को 10 करोड़ देकर उसकी हत्या करवाई गई है। ये दोनों चिट्‌टी भेजने वाले शख्स ने दावा किया कि सोनाली का पीए सुधीर सांगवान तो एक मोहरा था। इस हत्या मामले में हिसार, फतेहाबाद और टोहाना के कई नेताओं का हाथ है। वहीं सोनाली के जीजा अमन पूनिया का इस बारे में कहना है कि पहली चिट्ठी के बारे में उन्होंने सीबीआई को सूचित किया था। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने पास रखें, हम आएंगे तो आपसे ले लेंगे। लेकिन वीरवार को एक बार फिर दूसरी चिट्‌ठी परिवार को भेजी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts