Road Accident: ट्रक ने मोटरसाईकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, घायल

Published On

रादौर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Radaur News: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाईकिल रेहड़ी पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गांव लक्सीबांस निवासी सुरता राम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि जठलाना से वह अपनी रेहड़ी में प्लाइबोर्ड लोड़ करके रादौर लाया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे खड़ा हुआ था। तभी लाडवा की ओर से तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आया और उसकी रेहड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सारी प्लाईबोर्ड उसके ऊपर आ गिरी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– सिंगारा सिंह के ढाबे पर हर चीज में मक्खन खाने के बाद फ्री पिलाते छाछ

About The Author

Related Posts